सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संकटमोचन हनुमान अष्टक हिन्दी अनुवाद सहित

 


 संकटमोचन हनुमान अष्टक हिन्दी अनुवाद सहित


बाल समय रवि भक्षी लियो तब, तीनहुं लोक भयो अंधियारों I
ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो I
देवन आनि करी बिनती तब, छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो I
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो I


अर्थ – हे हनुमान जी आपने अपने बाल्यावस्था में सूर्य को निगल लिया था जिससे तीनों लोक में अंधकार फ़ैल गया और सारे संसार में भय व्याप्त हो गया। इस संकट का किसी के पास कोई समाधान नहीं था। तब देवताओं ने आपसे प्रार्थना की और आपने सूर्य को छोड़ दिया और इस प्रकार सबके प्राणों की रक्षा हुई। संसार में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम को नहीं जानता।


बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो I
चौंकि महामुनि साप दियो तब , चाहिए कौन बिचार बिचारो I
कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के सोक निवारो I को


अर्थ – बालि के डर से सुग्रीव ऋष्यमूक पर्वत पर रहते थे। एक दिन सुग्रीव ने जब राम लक्ष्मण को वहां से जाते देखा तो उन्हें बालि का भेजा हुआ योद्धा समझ कर भयभीत हो गए। तब हे हनुमान जी आपने ही ब्राह्मण का वेश बनाकर प्रभु श्रीराम का भेद जाना और सुग्रीव से उनकी मित्रता कराई। संसार में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम को नहीं जानता।


अंगद के संग लेन गए सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो I
जीवत ना बचिहौ हम सो जु , बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो I
हेरी थके तट सिन्धु सबे तब , लाए सिया-सुधि प्राण उबारो I को


अर्थ – जब सुग्रीव ने आपको अंगद, जामवंत आदि के साथ सीता की खोज में भेजा तब उन्होंने कहा कि जो भी बिना सीता का पता लगाए यहाँ आएगा उसे मैं प्राणदंड दूंगा। जब सारे वानर सीता को ढूँढ़ते ढूँढ़ते थक कर और निराश होकर समुद्र तट पर बैठे थे तब आप ही ने लंका जाकर माता सीता का पता लगाया और सबके प्राणों की रक्षा की। संसार में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम को नहीं जानता।


रावण त्रास दई सिय को सब , राक्षसी सों कही सोक निवारो I
ताहि समय हनुमान महाप्रभु , जाए महा रजनीचर मरो I
चाहत सीय असोक सों आगि सु , दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो I को


अर्थ – रावण के दिए कष्टों से पीड़ित और दुखी माता सीता जब अपने प्राणों का अंत कर लेना चाहती थी तब हे हनुमान जी आपने बड़े बड़े वीर राक्षसों का संहार किया। अशोक वाटिका में बैठी सीता दुखी होकर अशोक वृक्ष से अपनी चिता के लिए आग मांग रही थी तब आपने श्रीराम जी की अंगूठी देकर माता सीता के दुखों का निवारण कर दिया। संसार में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम को नहीं जानता।


बान लाग्यो उर लछिमन के तब , प्राण तजे सूत रावन मारो I
लै गृह बैद्य सुषेन समेत , तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो I
आनि सजीवन हाथ दिए तब , लछिमन के तुम प्रान उबारो I को


अर्थ – जब मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्ति का प्रहार किया और लक्ष्मण मूर्छित हो गए तब हे हनुमान जी आप ही लंका से सुषेण वैद्य को घर सहित उठा लाए और उनके परामर्श पर द्रोण पर्वत उखाड़कर संजीवनी बूटी लाकर दी और लक्ष्मण के प्राणों की रक्षा की। संसार में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम को नहीं जानता।


रावन जुध अजान कियो तब , नाग कि फाँस सबै सिर डारो I
श्रीरघुनाथ समेत सबै दल , मोह भयो यह संकट भारो I
आनि खगेस तबै हनुमान जु , बंधन काटि सुत्रास निवारो I को


अर्थ – रावण ने युद्ध में राम लक्ष्मण को नागपाश में बांध दिया। तब श्रीराम जी की सेना पर घोर संकट आ गई। तब हे हनुमान जी आपने ही गरुड़ को बुलाकर राम लक्ष्मण को नागपाश के बंधन से मुक्त कराया और श्रीराम जी की सेना पर आए संकट को दूर किया। संसार में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम को नहीं जानता।


बंधू समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो I
देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलि , देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो I
जाये सहाए भयो तब ही , अहिरावन सैन्य समेत संहारो I को


अर्थ – लंका युद्ध में रावण के कहने पर जब अहिरावण छल से राम लक्ष्मण का अपहरण करके पाताल लोक ले गया और अपने देवता के सामने उनकी बलि देने की तैयारी कर रहा था। तब हे हनुमान जी आपने ही राम जी की सहायता की और अहिरावण का सेना सहित संहार किया। संसार में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम को नहीं जानता।


काज किये बड़ देवन के तुम , बीर महाप्रभु देखि बिचारो I
कौन सो संकट मोर गरीब को , जो तुमसे नहिं जात है टारो I
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु , जो कछु संकट होए हमारो I को


अर्थ – हे हनुमान जी, आप विचार के देखिये आपने देवताओं के बड़े बड़े काम किये हैं। मेरा ऐसा कौन सा संकट है जो आप दूर नहीं कर सकते। हे हनुमान जी आप जल्दी से मेरे सभी संकटों को हर लीजिये। संसार में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम को नहीं जानता।


|| दोहा ||


लाल देह लाली लसे , अरु धरि लाल लंगूर I
वज्र देह दानव दलन , जय जय जय कपि सूर II


अर्थ – हे हनुमान जी, आपके लाल शरीर पर सिंदूर शोभायमान है। आपका वज्र के समान शरीर दानवों का नाश करने वाली है। आपकी जय हो, जय हो, जय हो।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मन में यह भ्रम क्यों होता है कि कोई आपको देख रहा है?

  मन में यह भ्रम क्यों होता है कि कोई आपको देख रहा है? हम सबने कभी न कभी इस अजीब सी परेशानी को महसूस किया है – आप सड़क पर चल रहे हो, और अचानक आपको लगने लगता है जैसे कोई आपको बिना रुके घूर रहा है। आपकी गर्दन पर चुभन सी महसूस होने लगती है। यह डर कुछ ऐसा होता है जो हमारी शांति को भंग कर देता है। यह लेख इसी अजीब अनुभव के पीछे के कारणों को समझाएगा और इससे निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी देगा। आंखों का भ्रम: दिमाग की एक प्रतिक्रिया हमारा दिमाग हमारी रक्षा के लिए बना है। दिमाग का एक हिस्सा जिसका नाम है 'एमीगडाला', किसी भी खतरे की सूचना मिलते ही हमें 'लड़ो या भागो' जैसी प्रतिक्रियाओं के लिए तैयार करता है। यही कारण है कि हमें ऐसा लगने लगता है कि कोई हमें घूर रहा है, तो हम चिंतित और बेचैन हो जाते हैं। इस डर के पीछे और भी हैं कारण इस भ्रम के होने के कई कारण हो सकते हैं: सामाजिक चिंता (सोशल एंग्जायटी):  जिन लोगों को सामाजिक चिंता होती है, वे अक्सर दूसरों की नकारात्मक राय से बहुत डरते हैं। ऐसे लोगों को हल्की सी नजर भी घूरना जैसा प्रतीत हो सकता है, जबकि वास्तव में ऐसा कुछ ...

एक ही बात को रिपीट पर चलाते रहना: हम ऐसा क्यों करते हैं और इससे कैसे निकलें

  एक ही बात को रिपीट पर चलाते रहना: हम ऐसा क्यों करते हैं और इससे कैसे निकलें क्या आपके दिमाग में कभी कोई बातचीत, आपसे हुई कोई गलती या फिर कोई सामाजिक घटना बार-बार रिपीट होती रहती है? बीते हुए लम्हों को बार-बार याद करना बहुत आम बात है। इसे अंग्रेज़ी में 'रूमिनेशन' कहते हैं। कभी-कभी कुछ बातों पर सोचना अच्छी बात है, ताकि हम आगे बढ़ सकें। लेकिन जब यही सोचने का सिलसिला लगातार चलता रहने लगता है और हमारे इमोशंस पर कब्ज़ा कर लेता है, तो यह रूमिनेशन एक समस्या बन जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि रूमिनेशन कैसे काम करता है, इसे बढ़ावा देने वाले मनोवैज्ञानिक कारण क्या हैं, और यह हम पर क्या बुरा असर डालता है। हम आपको इससे बाहर निकलने की कुछ शक्तिशाली तरकीबें भी सिखाएँगे, ताकि आप अपने दिमाग पर दोबारा से काबू पा सकें। रूमिनेशन का जाल: हम रिप्ले मोड में क्यों फंस जाते हैं रूमिनेशन के दौरान हम बीते हुए पलों, खासकर नकारात्मक अनुभवों को बार-बार अपने मन में घुमाते हैं। ज़्यादा सोच-विचार करने से अलग, रूमिनेशन के दौरान हम पछतावे, गुस्से, और खुद को दोष देने वाले इमोशंस पर फोकस करते हैं। आइए देखे...

मैं एक शिक्षक बन गया।"

 एक बूढ़ा आदमी एक युवक से मिलता है जो पूछता है:  "क्या मैं आपको याद हूँ?"  और बूढ़ा कहता है नहीं।  तब युवक ने उसे बताया कि वह उसका छात्र था, और शिक्षक पूछता है:  "आप क्या करते हैं, आप जीवन में क्या करते हैं?"  युवक उत्तर देता है:  "ठीक है, मैं एक शिक्षक बन गया।"  "आह, कितना अच्छा, मेरी तरह?"  बूढ़े से पूछता है।  "सही है।  वास्तव में, मैं एक शिक्षक बन गया क्योंकि आपने मुझे अपने जैसा बनने के लिए प्रेरित किया।"  जिज्ञासु बूढ़ा, युवक से पूछता है कि उसने किस समय शिक्षक बनने का फैसला किया।  और युवक उसे निम्नलिखित कहानी बताता है:  "एक दिन, मेरा एक दोस्त, एक छात्र भी, एक अच्छी नई घड़ी लेकर आया, और मैंने फैसला किया कि मुझे यह चाहिए।  मैंने उसे चुरा लिया, मैंने उसकी जेब से निकाल लिया।  कुछ ही समय बाद, मेरे दोस्त ने देखा कि उसकी घड़ी गायब थी और उसने तुरंत हमारे शिक्षक से शिकायत की, जो आप थे।  फिर आपने कक्षा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज कक्षाओं के दौरान इस छात्र की घड़ी चोरी हो गई।  जिस किसी ने चुराया है, कृपय...